पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्रों ने किया सहयोग

बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्रों ने किया सहयोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| नवदीपसीनियर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को बाढ़ पीड़ितों के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा अंशदान एकत्रित किया गया। प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि संस्था के प्राथमिक एवं माध्यमिक दोनों शाखा के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा जम्मू कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि एकत्र की गई है।

बौंली|बामनवासविधायक कुंजीलाल मीणा के साथ कई भाजपाइयों ने शनिवार को मंडल क्षेत्र के कई गांवों में जाकर जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए प्रधानमंत्री आपदा कोष के लिए धन संग्रह किया। विधायक के साथ जयनारायण गोयल, जगदीश विधूडी, हनुमत दीक्षित, आशुतोष गोयल, रामकरण गुर्जर उदगांव एवं अशोक शर्मा आदि थे।

मलारनाडूंगर| कस्बेके लोगों ने हाल ही जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित लोगो की सहायता के लिए धन राशि जुटाई है। यह जानकारी देते हुए मुसब्बीर अहमद ने बताया शुक्रवार को कस्बे के लोगों ने बैठक आयोजित की, जिसमें हाजी नियाज अहमद, मुफ्ती सुहेल, मौलाना सादाब, मास्टर जुबेर, पूर्व वार्ड पंच फरमान, हाजी सलाम, लइक, आमिर कम्पाउंडर, अब्दुल मतीन, नासिर आदि मौजूद थे। सभी ने बाढ़ पीड़ितो की सहायता के लिए राशि जुटाने का निर्णय लिया। इसके लिए लोगों ने घर घर जाकर सहायता राशि एकत्र की।

सवाई माधोपुर

मलारना डूंगर