रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उमड़ी भीड़
कस्बेके ग्रामीण इंडेन गैस एजेन्सी के कार्यालय पर इन दिनों रजिस्ट्रेशन कराने वालों की भीड़ लगी रहती है। गैस एजेन्सी द्वारा उपभोक्ता के खातों में सीधी सब्सिडी चालू करने के पहले उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जनवरी माह से रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी सीधी उपभोक्ता के खाते में आना शुरू हो जाएगी।
इसके लिए मॉडिफाइड डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पूर्व शुरू हुआ काम दिन प्रतिदिन गति पकड़ता जा रहा है। गैस एजेन्सी के कार्यालय के खुलने के कस्बे सहित आस पास के गांवों के गैस उपभोक्ताओं को आना शुरू हो जाता है, जो धीरे धीरे भीड़ का रूप ले लेता है। कई बार धक्का-मुक्की भी होती है।
मलारना डूंगर. गैसएजेंसी कार्यालय में फॉर्म जमा कराने के लिए उमड़े लोग।