शबा खान बैंगलुरु में देंगी प्रजेंटेशन
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर
मलारनाडूंगर तहसील के रघुवंटी गांव के शिक्षक फारूक खान की पुत्री शबा खान 27 दिसम्बर को बैंगलुरु में होने वाली विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतियोगिता मे प्रजेंटेशन देंगी। इससे पहले भी शबा ने चित्तौड़गढ़ के राउमािव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा में मौसम एवं ऋतु विषय पर प्रजेंटेशन देकर राजस्थान में छठा स्थान प्राप्त किया था। बैंगलुरु में पूरे राजस्थान के 12 विद्यार्थी भाग लेंगे, उसमें शबा भी शामिल है। बालिका के पिता फारूक ने बताया कि वह कक्षा 10 की विद्यार्थी हैं।