ट्रैक्टरों को हाथ से धक्के देकर निकाली न्याय रैली
किसान ट्रैक्टर ट्रॉली संघर्ष समिति का किया गठन
कार्यालय संवाददाता | सवाईमाधोपुर
जिलाभाजपा पदाधिकारी एवं प्रदेश सरकार किसान आंदोलन से डरी हुई है। किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों का व्यवसायिक श्रेणी में नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की मांग को लेकर पहले दिन मलारना चौड़ में रैली की गई। इसके बाद भाजपा नेताओं ने सरकार को इस संबंध में चिट्ठी लिख दी। कांग्रेस की किसान न्याय रैली की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री से भाजपा नेताओं ने मुलाकात की, जबकि तीन माह से किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियां बंद है। तब किसानों के हितों की भाजपा को याद नहीं आई। यह बात कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश अबरार ने रविवार को पुरानी ट्रक यूनियन के पास कांग्रेस किसान न्याय रैली को संबोधित करते हुए कही।
रैली को पूर्व मंत्री अशोक बैरवा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक यास्मीन अबरार, महासचिव प्रशांत बैरवा, गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह गुर्जर, जिला प्रभारी सुरज्ञान सिंह घोसल्या, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा, महिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष मंजू शर्मा, बाबू लाल मीणा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष छुट्टन लाल मीणा, सुनील तिलकर, जावेद कासिम, विनोद जैन, पार्षद ईशरत मिर्जा सहित कई पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान ट्रैक्टर को धक्के से चलाकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया।
एंडा गांव से कांग्रेस किसान न्याय रैली के रवाना होने के बाद दानिश अबरार श्यामपुरा, चकेरी, मखौली, कुण्डेरा, रावल, छारोदा, शेरपुर, करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा,, जड़ावता, दुब्बी बनास, देवली, भाड़ौती, रसूलपुरा, भारजा, मलारना डूंगर होते हुए पुरानी ट्रक यूनियन पर दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ रैली के रूप में पहुंचे। पुरानी ट्रक यूनियन पर लोगों को संबोधित करने के बाद दानिश अबरार, अशोक बैरवा ने रैली में शामिल ट्रैक्टरों की स्टेयरिंग संभाली। इसके बाद लोगों ने ट्रैक्टर को धक्का देकर आगे बढ़ाया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव अबरार ने कहा कि भाजपा शासन में किसान, गरीब बेरोजगार परेशान है। न्यायालय के निर्णय की आड़ में किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त किया जा रहा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन से गरीब किसान पर 60 से 70 हजार रुपए का सालाना अतिरिक्त भार पड़ेगा। सरकार को चाहिए कि वे किसानों की ट्रैक्टर ट्रॉलियों का व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन निशुल्क करें।
मलारना डूंगर| मलारनास्टेशन पर सभा के दौरान किसान कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किसान ट्रैक्टर ट्रॉली संघर्ष समिति का गठन किया गया। 21 सदस्यीय समिति में किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर एडवोकेट, कांग्रेस कमेटी के ब्लाॅक अध्यक्ष ग्रामीण सवाई माधोपुर के देवपाल मीणा, जिला परिषद सदस्य गिर्राज मीणा, शाकिर बहतेड़, हरगोविंद गुर्जर, मुकेश मीणा, मोती लाल बैरवा, रामप्रसाद, संपत सरपंच, बाबू लाल, नजरूदीन, बदरुदीन, रामस्वरूप जाट, फजरूदीन, मुरारी लाल मीणा, राजाराम मीणा, पप्पू, चरत लाल, रणजीत मीना, पप्पू मीना, मुकेश मीना आदि को शामिल किया गया हैं।
संघर्ष की सफलता के बाद पहनेंगे िकसानों से माला
प्रदेशसचिव अबरार ने कहा कि रैली किसानों के संघर्ष की लड़ाई है। जब तक संघर्ष में सफलता नहीं मिल जाती तब तक वे लोगों से माला ग्रहण नहीं करेंगे। वे लोगों किसानों से स्वागत करवाने नहीं आए है। किसानों आमजन के दुख को समझते हुए भागीदार बनने आए है। जब तक किसानों के संघर्ष की लड़ाई को अंजाम तक नहीं पहुंचा देंगे चैन से नहीं बैठेंगे।
चकेरी-श्यामपुरा-मखौली-कुण्डेरा-रावल-छारोदामं भी रैलियां
चकेरी|कस्बे सहित श्यामपुरा, चकेरी, मखौली, कुण्डेरा, रावल, छारोदा मे कांग्रेस ने किसान रैली निकाली गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा की सरकार को किसानों के वाहनों का पंजीकरण करना चाहिए, इसकी रोक से कई किसानों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। इस रैली में दानिश अबरार सहित कांग्रेस महासचिव प्रशांत बैरवा सहित कई नेता आसपास के ग्रामीण शामिल थे।
जुलूससे हाइवे पर जाम
भाड़ौती|कस्बे सहित आसपास के गांवों से रविवार को किसान न्याय रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रैली में शामिल वाहनों के कारण हाइवे पर जाम लग गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सभाओं का आयोजन कर कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया गया।
सवाई माधोपुर. पुरानीट्रक यूनियन बजरिया में कांग्रेस किसान रैली को सम्बोधित करते दानिश अबरार। इससे पूर्व िकसानों ने धक्के से ट्रैक्टर चलाते हुए रैली निकाली।