पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं को दी इंटरनेट की जानकारी

युवाओं को दी इंटरनेट की जानकारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | तहसीलके बहतेड़ गांव की न्यू कॉलोनी के फातिमा जहरा स्कूल में रविवार को एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जियाउल इस्लाम ने उपस्थित युवाओं को सोशल मीडिया इंटरनेट की उपयोगिता बताते हुए इनके बेहतर इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बढ़ते सोशल मीडिया का उपयोग समाज की भलाई के लिए करने का आग्रह करते हुए इसके इस्तेमाल करने के बारे में बताया। जियाउल इस्लाम ने कहा कि भारत डिजिटलीकरण की ओर बढ़ रहा है। हमें भी डिजिटल इंडिया के महत्व को समझते हुए अपना सहयोग देना चाहिए। इंटरनेट के जरिए हम दूर रहे वाले दोस्तों के लगातार संपर्क में रह सकते हैं और किसी के विरोध या समर्थन का जरिया भी बना सकते हैं। सोशल मीडिया के जरिए हम अधिकारियों सहित दुनिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं।

खबरें और भी हैं...