पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुनारी होकर भगवतगढ़ के लिए चलाई जाए रोडवेज बस

सुनारी होकर भगवतगढ़ के लिए चलाई जाए रोडवेज बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़| ग्रामपंचायत मुख्यालय सुनारी के लोगों को यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए परिवहन विभाग सवाई माधोपुर से भगवतगढ़ वाया सुनारी होकर ग्रामीण रोडवेज सेवा की बसें चलाए। इसके लिए गांव के लोगों तथा कृषि उपज मंडी समिति के मनोनीत सदस्य रामसिंह गुर्जर ने कलेक्टर एवं परिवहन विभाग के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर अपनी मांग एवं समस्या बताई है। उन्होंने पत्र में बताया कि सुनारी के लोगों को आने जाने के लिए किसी प्रकार के साधन नहीं होने से परेशानी होती है। वहीं परिवहन के साधन पकड़ने के लिए भगवतगढ़ मुख्य सड़क तक पांच किमी पैदल चलकर आना जाना पड़ता है। ऐसे लोगों को केवल समय अधिक लगता है, वहीं पैदल चलना पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि बस का संचालन भगवतगढ़ वाया सुनारी करने पर मऊ सुनारी सहित अन्य गांवों के लोगो को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

जयपुरसे सीधी बस सेवा संचालित करें

मलारना डूंगर| कस्बेसे जयपुर के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीस साल पहले मलारना स्टेशन से जयपुर के लिए रोडवेज की बस संचालित होती थी बाद में इसे बंद कर दिया गया। जबकि यात्रियों की कमी इसके अनियमित संचालन से हुई थी। सवाईमाधोपुर मे रोडवेज डिपो शुरू होने के बाद लोगों को बसों के संचालन की उम्मीद बंधी थी, लेकिन अभी तक उम्मीद पूरी नहीं हुई है। करीब 4 माह पूर्व लोगों की मांग विधायक दीया कुमारी के प्रयासों से जयपुर के लिए चली रोडवेज को भी कुछ दिन बाद ही बंद कर दिया गया। लोगों ने जयपुर के लिए सीधे बसों का संचालन ग्रामीणों को सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

निर्धारितसमय पर नहीं चलती रोडवेज बसें

बालेर| सवाईमाधोपुर से खंडार बालेर के बीच चलने वाली रोड़वेज बसों के समय पर संचालित होने से लोगों को सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं निजी बस संचालकों को इसका फायदा मिल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड़वेज बसों का निजी बसों के तुरंत बाद चलाया जाता है। जिससे उन्हें सवारियां नहीं मिलती है। ग्रामीणों ने रोडवेज बसों का संचालन निर्धारित समय पर करने की मांग की है, जिससे लोगों को इनका पूरा लाभ मिल सके।

उपखण्डमुख्यालय पर बनाया जाए सहायक अभियंता कार्यालय (मलारना डूंगर)| मलारनाडूंगर के लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर उपखंड मुख्यालय पर सहायक अभियंता कार्यालय