- Hindi News
- सवाई माधोपुर | बैरवासमाज विकास संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा 12
सवाई माधोपुर | बैरवासमाज विकास संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा 12
सवाई माधोपुर | बैरवासमाज विकास संस्थान सवाई माधोपुर द्वारा 12 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह एवं द्वितीय युवा सम्मेलन आयोजित होगा। सचिव जुगराज बैरवा ने बताया कि इसके अन्तर्गत प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सत्र 2013-14 में नवीन राजकीय सेवा में आने वाले कर्मचारियों का भी अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रेणी के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों से अपनी अंकतालिका नियुक्ति पत्र मय पूर्ण पते के 30 सितंबर आवश्यक रूप से संस्थान कार्यालय में जमा करवा दे।
पौधागोद लेने की ली शपथ
बौंली| टैगोरमहाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयं सेवकों द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. महेंद्र नावरिया ने किया। साथ ही उन्होंने स्वयं सेवकों को पौधों का महत्व बताते हुए एक-एक पौध गोद लेने की शपथ दिलाई।
कबीरसत्संग ज्ञान यज्ञ 19 से
सवाई माधोपुर | श्रीकबीर निर्णय मंदिर राजबाग सवाई माधोपुर में कबीर सत्संग ज्ञान यज्ञ 19 से 21 सितंबर सुबह 11 से दोपहर तीन तथा शाम सात से दस बजे तक होगा। यह जानकारी हरेंद्र साहेब ने दी है।
अग्रसेनजयंती पर कवि सम्मेलन 20 को
सवाई माधोपुर| अग्रसेनजयंती के अवसर पर अग्रवाल शिक्षण संस्थान प्रबंध समिति की ओर से 20 सितंबर को कवि सम्मेलन का आयोजन पुलिस चौकी के पास शहर में होगा। मंत्री राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में उमेश उत्साही वीर रस की, गोविंद राठी हास्य व्यंग्य की, प्रवीण मस्त हास्य व्यंग्य की, मुरलीधर गौड़ राजस्थानी गीतों की, भूपेन्द्र वीर रस की, संजय शुक्ला मंच संचालन तथा रश्मि किरण गीत गजल की प्रस्तुतियां देंगे।
शेषागांव में राशन सामग्री का वितरण नहीं
भाड़ौती| शेषागांव के ग्रामीणों ने राशन डीलर की ओर से समय पर रसद सामग्री वितरण नहीं करने की शिकायत तहसीलदार मलारना डूंगर को ज्ञापन सौंपकर की है। सरपंच सिद्दीक खा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि राशन डीलर जन्सी खां द्वारा पिछले दो माह से केरोसिन गेहूं वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर रसद सामग्री वितरण नहीं कर कालाबजारी करने का आरोप लगाया तहसीलदार से जांच करवाने की मांग की।
राहमें रोड़ा बने बबूल
जस्टाना | जस्टानासे गालदकलां सड़क के दोनो