रुक-रुक कर लगता है जाम
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर
मलारनास्टेशन गांव में रेलवे ओवरब्रिज के पास मार्ग संकरा होने के कारण रुक-रुक कर जाम लगता रहता है।
प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्रॉली ट्रक मलारना स्टेशन, श्यामोली, गोखरु, बिलोली आदि गांवों में बजरी लेने जाते हैं जो यहां होकर गुजरते हैं। सड़क सकरी होने के कारण इस तिराहे पर जाम लगता रहता है या फिर वाहन रेंग रेंग कर चलते हैं, जिससे केवल वाहन चालकों को बल्कि आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से परेशानी और भी बढ़ जाती है।
बजरीके 3 ओवरलोड वाहन जब्त
मलारना डूंगर | मलारनास्टेशन रोड पर 26 बजरी के ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में तीन वाहन जब्त किए। जिला परिवहन अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि मलारना स्टेशन रोड पर बजरी से ओवरलोड 26 ट्रक, डंपर आदि पाए गए थे, जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 26 में से तीन वाहनों को निरीक्षण दल ने जब्त कर लिया।
पुलिसपर पीटने का आरोप
सवाई माधोपुर | भेड़ोलागांव के मथुरालाल मीना ने पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन भेजकर न्यायालय में इस्तगासा कर पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित मथुरा लाल ने बताया कि कस्बे के मुख्य बाजार मे कुछ पुलिसकर्मियों ने उससे जबरदस्ती मारपीट की तथा घायल कर दिया। साथ ही थाने मे थानाप्रभारी ने भी मारपीट की। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
मलारना डूंगर. मलारनास्टेशन गांव में जाम के दौरान फंसे वाहन।