- Hindi News
- सवाई माधोपुर| संतजीवाराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की बैठक रविवार
सवाई माधोपुर| संतजीवाराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की बैठक रविवार
सवाई माधोपुर| संतजीवाराम ज्योति संस्थान सवाई माधोपुर की बैठक रविवार को खैरदा शिव कॉलोनी के रैगर छात्रावास में रामदयाल वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में रामदयाल गुसाईवाल केसरलाल को संरक्षक, रामदयाल वर्मा को अध्यक्ष, बाबूलाल फुलवारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चिरंजीलाल सेवलिया को उपाध्यक्ष, नेमराज बाकोलिया को सचिव, शिवजीराम तोनगरिया को सहसचिव, दीनदयाल को कोषाध्यक्ष, कजोड़मल को सहकोषाध्यक्ष, रमेशचंद मौर्या को प्रचार सचिव तथा रामसहाय फुलवाड़िया, अशोक कुमार, जगदीश नारायण, पृथ्वीराज, लालचंद बोहरा, विनोद तगाया को सदस्य नियुक्त किया गया।
राधेश्यामअध्यक्ष ओमप्रकाश उपाध्यक्ष निर्वाचित
सवाई माधोपुर | श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, आदर्श नगर के द्विवार्षिक चुनाव अणुव्रत भवन में चुनाव अधिकारी अभिनंदन जैन के निर्देशन में संपन्न हुए। चुनाव में राधेश्याम जैन अध्यक्ष, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, माणकचंद मंत्री, महावीर प्रसाद कोषाध्यक्ष, गौत्तम चंद सहमंत्री तथा बुद्धिप्रकाश जैन को पुस्तकालय एवं भंडार प्रभारी नियुक्त किया गया। मंत्री माणकचंद जैन ने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या समणी निदेशिका विनीत प्रज्ञा जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि रविवार को समणी निदेशिका विनीत प्रज्ञा जी के सानिध्य में तेरापंथ महिला मंडल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में वरीयता प्राप्त संभागियों एवं ज्ञान शाला के शिक्षार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
हिंदीदिवस मनाया, स्वयंसेवकों का श्रमदान
सवाई माधोपुर | रणथंभौरपीजी कॉलेज में एनएसएस की प्रथम एवं द्वितीय इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय समाजोपयोगी शिविर आयोजित किया गया। श्रीकृष्ण शर्मा एवं मुकुट बिहारी मीणा ने बताया कि शिविर में छात्रों को मातृभाषा हिंदी के बारे में जागरूक किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने आवासन मंडल रोड पर पॉलिथीन एकत्र कर सफाई की।
बाढ़पीड़ितों के लिए धन एकत्र
सवाई माधोपुर| भाजयुमोग्रामीण मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी की अध्यक्षता में रविवार को गणेशधाम पर हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए धनसंग्रह पर चर्चा की गई। सैनी ने बताया कि इस अवसर पर राजबहादुर शर्मा, सुरेश, रामसिंह, प्रेमराज, धर्मेंद