पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज नए रूट खोलकर बढ़ा सकता है अपनी आय

रोडवेज नए रूट खोलकर बढ़ा सकता है अपनी आय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

राजस्थानपरिवहन निगम की ओर से सवाई माधोपुर में डिपो का संचालन किए हुए एक साल पूरा हो गया है। एक साल बाद भी कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पाया है। ऐसे में बसें होने के बाद भी रोडवेज को पूरी आय नहीं हो रही है। इसी तरह जिन रूटों पर सवारी भार अधिक है, उन पर बसों का संचालन बढ़ाया जाए तो लोगों को सुविधा के साथ-साथ रोडवेज की आय को बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि ग्रामीण क्षेत्र सहित कई मार्ग ऐसे हैं, जिन पर रोडवेज बसें संचालित नहीं होने से लोग ओवरलोड वाहनों में लटकते हुए यात्रा करने को विवश है।

किनमार्गों पर संचालित

सवाईमाधोपुर डिपो को 39 रोडवेज एवं पांच ग्रामीण परिवहन की बसें संचालित हैं। रोडवेज बसों में से जयपुर के लिए चार अलग-अलग मार्ग वाया टोंक, बौंली, लालसोट तथा मित्रपुरा रूट पर संचालित होती हैं। इसी प्रकार उदयपुर, जोधपुर, भिवाड़ी, कोटा, बूंदी, अजमेर, टोंक तथा मालपुरा के लिए रोडवेज बस संचालित हैं। सर्वाधिक आय देने वाले श्योपुर मार्ग पर सवाई माधोपुर डिपो की एक भी बस संचालित नहीं है। वहीं खंडार के लिए दो बसों का संचालन है, लेकिन इन बसों को निजी बसों के साथ साथ या बाद में संचालित किए जाने से सवारियां नहीं मिल रही है।

ग्रामीणबसें भी पांच

डिपोके अधीन ग्रामीण बसों का संचालन भी किया जाता है। इनमें से दो बसे ओलवाड़ा, दो एंडा एवं एक बस महापुरा के लिए संचालित है। ग्रामीण परिवहन की पांच ही बसें होने से जिले के बड़े कस्बे एवं प्रमुख मार्ग रोडवेज बसों की सुविधा से महरूम है।

यहमार्ग वंचित

रोडवेजडिपो बनने के बाद से बोली, मलारना डूंगर, भगवतगढ़, खिरनी तथा खंडार क्षेत्र में बहरावंडा खुर्द, बालेर, फलोदी, सहित बड़े कस्बों के लिए रोडवेज संचालित होने की आशा बंधी थी। डिपो को एक साल पूरा होने के बाद भी इन क्षेत्रों को रोडवेज बसों से वंचित रखा हुआ है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को केवल परिवहन के लिए परेशान होना पड़ता है। वहीं रोडवेज को राजस्व आय का भी नुकसान हो रहा है।

ऊपरकह दिया है-

^उपलब्धबसों का ही संचालन किया जा रहा है। सही बात है कि कई मार्ग एवं गांव रोडवेज बसों की सुविधा से वंचित है। श्योपुर एवं खंडार क्षेत्र में सवाई माधोपुर डिपो की बसें और चलाई जाए तो आय हो सकती है। बसों के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया हुआ है। -मनोहरलाल