पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, पारा गिरा

दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, पारा गिरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुरध/मलारना डूंगर/बौंली/कुस्तला | कसवाईमाधोपुर | जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरे दिन शनिवार को भी पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए और सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी रही। मौसम विभाग के पर्यवेक्षक बजरंगलाल जाट के अनुसार शनिवार को हवा में नमी अधिक होने से शीत लहर चली। शनिवार को अधिकतम तापमन 22.8 और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा लुढ़कने और हवा में नमी होने से दिन में सर्द हवाएं चलीं, जिससे लोग ठिठुरते नजर आए। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अलाव एवं ऊनी कंबलों का सहारा लिया। वहीं किसान ठंड को फसल के लिए लाभकारी बता रहे है। इससे फसल का उत्पादन बढ़ेगा।