बाजार के शौचालयों में सफाई नहीं
भास्कर न्यूज | चौथ का बरवाड़ा
एकओर सरकार ने जहां साफ-सफाई के लिए अभियान छेड़ा हुआ है। वहीं कस्बे में ग्राम पंचायत द्वारा सफाई व्यवस्था पर ध्यान नहीं देने से लोगों को परेशानी हो रही हैं। सफाई की स्थिति यह है की बाजारों में बने शौचालयों की सफाई हुआ अरसा बीत गया है। ऐसे में यहां गंदगी का आलम यह है कि बदबू गंदगी से शौचालयों में घुसना मुश्किल हो गया है। ज्यादातर शौचालय कस्बे के मुख्य बाजार में है। ऐसे में बाजार में बदबू होने से सभी परेशान है। इस बारे में कई बार पंचायत प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से लोग परेशान है।
कस्बे में तीन साल पहले पंचायत ने बाजार में लोगों की सुविधा के लिए शौचालय बनाए थे। इन कार्यों में पंचायत ने लाखों की राशि खर्च की थी, लेकिन शौचालयों मे गंदगी निराकरण के कोई उपाय नहीं करने से शौचालयों में गंदगी के ढेर लग गए। ऐसे में गंदा पानी सीधे नालियों में जाकर पूरे बाजार में बदबू पैदा कर रहा है। इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया जा चुका है।
पंचायत सचिव आशाराम मीणा ने बताया कि बाजार में बने शौचालयों की सफाई के लिए कर्मचारियों से कहकर उन्हें साफ कराया जाएगा। साथ ही गंदे पानी की निकासी के इंतजाम भी किए जाएंगे।
चरागाहभूमि से अवैध खनन रोके
मलारना डूंगर| राष्ट्रीयभ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्थान के सवाई माधोपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमराज मीना ने उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर महेसरा गांव में चरागाह भूमि पर हो रहे अवैध खनन को रोकने की मांग की है। मीना ने उप जिला कलेक्टर को बताया महेसरा गांव मे प्रभावशाली लोगों द्वारा खसरा नं 1807 1808 मे अवैध बजरी खनन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।
चौथ का बरवाड़ा. मुख्यबाजार के शौचालय के चारों ओर गंदगी।