पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिकॉर्ड नहीं िमलने पर हेडमास्टर को फटकार

रिकॉर्ड नहीं िमलने पर हेडमास्टर को फटकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

शिक्षासम्बलन अभियान के तहत गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षा का स्तर मध्यम पाया गया। उन्होंने पोषाहार रजिस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, स्टाफ छात्र संख्या की जानकारी भी ली। इस दौरान स्कूल के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को कार्य के प्रति उदासीनता बरतने प्रधानाध्यापक द्वारा सही रिकॉर्ड नहीं रखने पर नाराजगी जताते हुए फटकार लगाई तथा जिला शिक्षाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। एडीएम ने स्कूल में नकारा पड़ी सौर उर्जा को काम में लेने के लिए भी कहा। इसी तरह उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक ने भी मकसूदनपुरा गांव के राजकीय माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल मंे अध्ययनरत विद्यार्थियों का शिक्षा का स्तर कमजोर मिलने पर उन्होंने शिक्षकों से शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए। इसी दौरान अटल सेवा केन्द्र तारनपुर भी एडीएम को बंद मिला।

मलारना डूंगर. रामावितारणपुर में निरीक्षण करते एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़।