पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल एवं स्वच्छता जागरूकता रैली आज

जल एवं स्वच्छता जागरूकता रैली आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर| राष्ट्रीयग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के तहत जल के प्रति जागरूकता के लिए जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। कलेक्टर पूनम ने बताया कि इसमें पेयजल संरक्षण, वर्षा जलसंग्रहण, जलबचत के तरीके, जल की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 13 फरवरी को रैली, चित्रकला, निबन्ध प्रतियोगिता एवं 14 फरवरी को बाल संसद के सदस्यों द्वारा घर-घर सम्पर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत लहसोड़ा, मुई, चकेरी, सुनारी, महापुरा, पावडेरा, टापुर, सूरवाल, बहरावंडा खुर्द, गंडावर, बालेर, बरनावाडा, तलावडा, खंडार, पीपल्या, मुरली मनोरपुरा, बांसला, जाजेडा, महापुरा, बौंली, पीपलवाड़ा, भूखा, भाड़ोती, जस्टाना, मलारना डूंगर, छोटीउदई, वजीरपुर, छान, जीवली, बगडाइ, बामन बड़ोदा, चंदनहोली, सफीपुरा, भंवरकी, नारोली, चोड़, सीतापुरा, पिपलाई, सराय, बामनवास, पट्टी खुर्द, गहनोली, गंडाल, रानीला, सांचोली, बड़ी झोपड़ी, बामनवास, पट्टीकलां, जाहिरा, खेडली, रामसिंहपुरा, बिछोछ, बडीला के उच्चतम स्कूलों में जल एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।