पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना तहसील में पद खाली, काम अटके

मलारना तहसील में पद खाली, काम अटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

तहसीलकार्यालय में आधे से अधिक पद रिक्त होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्टाफ के अभाव में ग्रामीणों के कार्य समय पर संपादित नहीं हो रहे हैं।

तहसील में अधिकारियों सहित चपरासियों के पद भी खाली पड़े हैं। रिक्त पदों के कारण कार्यरत कर्मियों पर काम बोझ बना हुआ है। तहसील कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों को इधर उधर भटकना पड़ता है। एक-एक पटवारी के पास दो तीन पटवार मंडल की जिम्मेदारी है। तहसील में नायब तहसीलदार एक, टीआरए एक, आफिस कानूनगो एक, कनिष्ठ लिपिक छह, पटवारी सोलह कुल 32 पद रिक्त पड़े हैं। कुल स्वीकृत 64 पदों मे से 32 पद खाली चल रहे हैं।

रिक्त पदों के चलते कार्यरत कर्मी कार्य के भार तले दबे रहते हैं। वही तहसील मे काम कराने के लिए आए ग्रामीणों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है।सबसे से अधिक परेशानी पटवारियों के रिक्त पदों से हो रही है।