बनास पुल की रेलिंग टूटी
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर
लालसोटकोटा मेगा हाइवे पर बनास नदी के पुल पर क्षतिग्रस्त रेलिंग के चलते हादसा हो सकता है। इस पुल पर काफी समय से कई स्थानों पर से रेलिंग टूटी हुई है। ऐसे में यहां से कभी भी कोई असंतुलित होकर गिर सकता है।
कई बार दुर्घटना होने पर वाहन या व्यक्ति रेलिंग के सहारे से नदी में गिर जाने से बच जाता है। यदि रेलिंग नहीं हो तो ऐसी स्थिति में नदी में गिर जाने का खतरा बना रहता है, जिससे जान माल का नुकसान हो सकता हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े माल एवं सवारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं। ऐसे मे यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
इस बारे मे प्रोजेक्ट मैनेजर के सहायक जितेन्द्र सिंह नरुका का कहना है इसे बहुत जल्दी सही करना देंगे।
ओवरलोडवाहनों पर हो कार्रवाई
खंडार | बजरीट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन खंडार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर क्षेत्र में बजरी परिवहन को अंडरलोड चलाने की मांग की है। बजरी ट्रांसपोर्टेशन एसोसिएशन खंडार अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित कैलाश, जगदीश गुर्जर, देवीलाल, रामोतार, देवकीनंदन सहित अनेक लोगों ने बताया कि तहसील मुख्यालय खंडार क्षेत्र में बजरी से ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे है एवं रॉयल्टी ठेकेदार वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने ट्रकों में बिना फंटा लगाए लेवल बजरी परिवहन की अनुमति दी जाने, खंडार में ओवरलोड रोकने के लिए स्थाई चेक पोस्ट लगाने तथा अवैध रॉयल्टी वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मलारना डूंगर. बनासनदी पर बने पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग, जिससे हादसा हो सकता है।