पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षण बचाने के लिए 21 को बैठक

आरक्षण बचाने के लिए 21 को बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली | मीनासमाज अनुसूचित जनजाति आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति तहसील बौंली के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को तहसील अध्यक्ष जमनालाल मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 21 दिसंबर को मीन भगवान मंदिर घाटानैनवाड़ी में आयोजित होने वाली मीना समाज की बैठक की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।

समाज के जिला महासचिव रामावतार मीणा ने बताया कि 21 दिसंबर को होने वाली तहसील बैठक में मलारना डूंगर, चौथ का बरवाड़ा एवं सवाई माधोपुर की तहसील कार्यकारिणी के सदस्यों को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित करने का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही 21 दिसंबर को होने वाली बैठक के लिए गांव-गांव, ढाणी-ढाणी लोगों को सूचना देने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई।