26 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर
प्रशासनने बुधवार शाम को बजरी से ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक को बजरी से ओवरलोड वाहनो की जानकारी मिलने पर वे जिला परिवहन अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा, एएसआई वीरेंद्र सिंह मय जाब्ते के मलारना स्टेशन रोड के लिए रवाना हुए तो सैनीपुरा मे एक होटल के पास बजरी से ओवरलोड सात ट्रक तथा डंपर मिले। अधिकारियों ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। इसी तरह आगे भी बजरी से ओवरलोड वाहन मिले। जिला परिवहन अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया 26 वाहन बजरी से ओवरलोड पाए गए। इनके खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
मलारना डूंगर. ओवरलोडवाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी।