पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर मिला कमजोर

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर मिला कमजोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता | सवाई माधोपुर

सर्वशिक्षा अभियान की ओर से शुरू हुए शिक्षा संबलन अभियान के पहले चरण में ही दस स्कूलों में संबलन अभियान के अधिकारी नहीं पहुंच पाए। निदेशालय से कुछ अधिकारियों के नहीं आने, डीईओ और बीईईओ बामनवास को एपीओ कर दिए जाने तथा दो अधिकारियों के मीटिंग में रहने से दस स्कूलों में संबलन अभियान के लिए नहीं पहुंच पाए। स्कूलों में संबलन अभियान के प्रथम चरण में जिला प्रशासनिक अधिकारी, जिला परिषद के अधिकारी, डीईओ प्रा. और मा., ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारी, डाइट के अधिकारी स्कूलों में चैक एवं सुझाव के लिए पहुंचे। कई स्कूलों में शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला तथा बालकों की संख्या भी कम मिली।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रा. फजरुद्दीन ने बताया कि रामावि कुंडेरा में उन्हें पहली से आठवीं तक का शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला। आठवीं तक के बच्चों की कुल संख्या 118 थी। विज्ञान और गणित में बालक कमजोर मिले। सर्व शिक्षा अभियान के पीए आबिद अली राप्रावि सीनोली में पहुंचे। यहां भी कक्षा तीन, छह और सातवीं का शैक्षणिक स्तर कमजोर मिला। आठवीं कक्षा तक कुल 67 ही बालक थे। डाइट के अधिकारी रामकिशोर मीणा ने रामावि पचीपल्या का निरीक्षण किया। यहां कक्षा तीन, सातवीं और आठवीं का टेस्ट लिया और सुझाव दिए गए, बच्चे कम मिले। 150 बच्चों का नामांकन था, जिनमें से 100 बालक मिले। गणित और अंग्रेजी विषय में बालक काफी कमजोर थे। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद मीणा ने रामावि बलरिया का निरीक्षण किया। यहां कक्षा छह, सातवीं और आठवीं का शैक्षणिक स्तर न्यून मिला। एसएमसी के सदस्यों को बुलाया गया और समस्याएं पूछी गई। प्रार्थना करवाई तथा वंदे मातरम् भी बुलवाया गया। अभियान के पहले चरण में 76 स्कूलों में 150 से अधिक शिक्षा अधिकारी पहुंचे और निरीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिया।

कईजगह विद्यार्थियों की उपस्थिति मिली कम

बौंली | संबलनअभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक के 19 सरकारी स्कूलों में प्रशासनिक एवं शिक्षा विभागीय अधिकारियों ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की। ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी बत्ती लाल मीणा ने बताया कि ब्लॉक के मलारना डूंगर एसडीएम रघुनाथ खटीक ने राउप्रावि दोनायचा, एसएसए के एपीसी गोविंद अवस्थी ने राउमावि खिरनी, होल सिंह मीणा ने बालिका उमावि खिरनी, प्रभुदयाल बैरवा ने राउमावि बौंल