पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ माह से गुर्जर मोग्या बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप

डेढ़ माह से गुर्जर मोग्या बस्ती में पेयजल आपूर्ति ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

कस्बेमे बिजली के अभाव मे जलेबी चौक मे जलदाय विभाग का नलकूप शोपीस बन कर रह गया है। कई माह पूर्व बने इस नलकूप मे मोटर भी लगी हुई है, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से यह अनुपयोगी पड़ा है। इस नलकूप से गुर्जर बस्ती तक पाइप लाइन भी डाली जा चुकी है। यदि यह नलकूप चालू हो जाता है तो गुर्जर मोग्या बस्ती में पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।

इस बारे मे जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरकेश मीना का कहना है कि इस नलकूप पर बिजली लगी हुई थी। करीब डेढ़ माह पूर्व बिजली का पोल टूट गया था, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। हमने इस बारे बिजली निगम के अभियंताओं को कई बार पत्र लिख दिया।

मलारना डूंगर. जलेबचौक का नलकूप नंबर छह।