पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर के बाहर खेलता बालक लापता

घर के बाहर खेलता बालक लापता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवतगढ़ | ग्रामजटवाड़ा कलां में सोमवार को विद्यालय से आने के बाद घर के बाहर खेल रहा दीपक (5) अचानक लापता हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना सूरवाल थाने को दी। छात्र के परिजन सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि बालक दीपक दोपहर एक बजे के करीब विद्यालय से बस्ता लेकर घर आया था। घर आने के बाद बालक बाहर खेलने चला गया। शाम को बालक घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। बालक को आसपास एवं अन्य स्थानों पर तलाश किया। थाना पुलिस ने जिले के थानों को सूचना दी तथा नाकाबंदी करवा दी गई है। पुलिस जांच प्रभारी किशन लाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अभी बालक का सुराग नहीं मिला है।

महिलागुमशुदा : ओलवाड़ागांव के प्रकाश मीना ने मलारना डूंगर थाने में प|ी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि प|ी फोरंती (30 वर्ष) 6 दिसंबर को पीहर बिच्छी दोना से ससुराल ओलवाड़ा के लिए निकली थी, वह ससुराल नहीं पहुंची। लापता महिला का रंग गेहुंआ है एवं पीली लूगड़ी, लाल लहंगा चौखानी कमीज पहने हुए हैं।