पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बौंली| साक्षरताएवं सतत शिक्षा के तत्वावधान में 8 दिसंबर से पंचायत समिति परिसर में महिला एवं पुरुष प्रेरकों के चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण का मंगलवार को समापन किया गया। शिविर प्रभारी रामबाबू शर्मा ने बताया कि समापन समारोह की मुख्य अतिथि जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षाधिकारी कमला बारवाल थी अध्यक्ष कार्यक्रम प्रबंधक अजय सिंह ने की। इस अवसर पर उन्होंने संभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी प्रेरक प्रशिक्षण के दौरान बताई गई विधाओं को अपने-अपने लोकशिक्षा केंद्रों पर निरक्षरों को पढ़ाने में उपयोग करें।
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

सवाई माधोपुर| जनपथपर 13 दिसंबर को होने वाले भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए जिला प्रभारी डॉ. दिगंबर सिंह ने सवाई माधोपुर विधायक दीया कुमारी की सहमति से भाजपा पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सवाई माधोपुर विधानसभा के लिए जिला महामंत्री देवेन्द्र सिंह राठौड़ को भोजन प्रमुख, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह भाया को यातायात प्रमुख, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन कमल मीणा को रजिस्ट्रेशन प्रमुख, सवाई माधोपुर नगर मंज निर्मल जैन, कमलेश जैलिया एवं श्याम सिंहल प्रमुख, ग्रामीण मण्डल सवाई माधोपुर में मुरारीलाल मीणा, गिर्राज गुर्जर लोरवाड़ा, चंद्रप्रकाश सुगंधी प्रमुख तथा मलारना डूंगर मण्डल में नवल मंगल, सीताराम गुर्जर एवं राजाराम गुर्जर प्रमुख बनाए गए हैं।

निबंधप्रतियोगिता में सुरभि पहले स्थान पर

सवाई माधोपुर| राउमाविसाहूनगर में बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र पाल ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में सुरभि गोयल प्रथम, रियाज मोहम्मद द्वितीय, क्विज प्रतियोगिता में पूजा गोयल प्रथम, आकाश मीणा द्वितीय, आशुभाषण प्रतियोगिता में अंभा भारद्वाज प्रथम, रमाकांत सेन द्वितीय, चित्रकला प्रतियोगिता में नीरज सालोदिया प्रथम, अंकित मथुरिया द्वितीय, एकल गीत में प्रियारानी पाठक प्रथम, अजय वर्मा द्वितीय स्थान पर रहे।

कॉलेजमें व्याप्त समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर| छात्रसंघअध्यक्ष एवं एबीवीपी के नेतृत्व में छात्रों ने राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया है। छात्रसंघ अध्यक्ष विष्णु जाट तथा विनोद यादव सहित छात्रों ने कॉलेज के कक्षाकक्षों की पुताई करवाने, कॉलेज में केंटीन खुलवाने, वाटर कूलर लगवाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की है।

कार्मिकों की बैठक में स्वच्छता का बताया महत्व

प्रशिक्षण में सीखी विधाओं को काम में लें प्रेरक

न्यूज़ इनबॉक्स