पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच किमी चलो या साठ किमी टोल बराबर

पांच किमी चलो या साठ किमी टोल बराबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

लालसोट-कोटामेगा हाइवे पर सवाई माधोपुर से लालसोट के बीच चार पहिया वाहन चालक पांच किमी चले या 60 किमी उन्हें टोल बराबर देना पड़ता है। ऐसे में थोड़ी दूरी पर जाने वाले वाहन चालक को यह टोल अखरता है।

इस मार्ग पर भाड़ौती एवं बगड़ी के पास दो टोल प्लाजा बने हुए है। वाहन चालक को दोनों में से एक टोल से ही रसीद कटवानी पड़ती है। वाहन चालकों का कहना हैं कि एक और दो टोल प्लाजा से गुजरने वालो मे कुछ अंतर तो होना चाहिए। एक टोल प्लाजा से गुजरने वालो से कम राशि ली जाए, जिससे एक टोल से निकलने वालों को यह राशि अखरे नहीं।

इस बारे मे रिडकोर के प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र सिंह शेखावत का कहना है सरकार की टोल पॉलिसी के अनुसार टोल वसूला जा रहा है। सरकार के गजट नोटीफिकेशन मे ऐसा ही है, उसके अनुरूप टोल वसूला जा रहा है।