पैराटीचर्स की बैठक, समस्याओं पर चर्चा
मलारना डूंगर | कस्बेके मदरसा शाहिन में मदरसा पैराटीचर्स की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता मदरसा पैराटीचर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन कायमखानी ने की। मदरसा पैराटीचर्स संध के जिलाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया कि भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में पैराटीचरर्स को नियमित करने, मानदेय बढाने एवं विद्यालय सहायक में मदरसा पैराटीचर के लिए पद सुरक्षित रखने जैसे बिंदु थे। अब इन्हें पूरा किया जाना चाहिए। इस बारे मे विचार किया गया।