जागा प्रशासन, राहगीरों को मिलेगी राहत
मलारना डूंगर | यदिसब कुछ सामान्य रहा तो कस्बे में सहकारी समिति के पीछे हो रहे पानी कीचड़ से राहगीरो को शीघ्र निजात मिलेगी। इसके लिए पंचायत प्रशासन द्वारा सोमवार से बन्द काम को फिर चालू कर दिया है। पूर्व में मोहल्लेवासियों के विरोध के चलते काम रोक दिया गया था, जिससे रास्ते में पानी कीचड़ भरा रहता था। ऐसे में वाहन चालकों तथा राहगीरों को यहां से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। खराब रास्ते के कारण कई बार अनेक दुपहिया वाहन चालक एवं राहगीर चोटिल हो चुके थे।