बिच्छीदोना में सात दिवसीय दंगल शुरू
मलारना डूंगर | तहसीलके बिच्छीदोना गांव में सोमवार से सात दिवसीय दंगल कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरपंच इरफान खान थे तथा अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य प्रियंका मीना ने की। प्रथम दिन हरिकीर्तन दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम से जुड़े हरिमोहन मीना ने बताया 10 फरवरी को भी हरिकीर्तन, 11 12 को पद दंगल, 13 14 को सुड्डा दंगल तथा 15 फरवरी को कन्हैया दंगल का आयोजन किया जाएगा। हरि कीर्तन दंगल के मुख्य अतिथि के लिए विधायक दीया कुमारी को आमंत्रित किया गया है।
शिविर16 17 को (सवाई माधोपुर) | भारतविकास परिषद शाखा मानटाउन सवाई माधोपुर 16 एवं 17 फरवरी को स्व. रामजीलाल गुप्ता तथा स्व. उगंती देवी की स्मृति में निशुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित होगा।