- Hindi News
- उप जिला प्रमुख का बौंली में विजयी जुलूस निकाला
उप जिला प्रमुख का बौंली में विजयी जुलूस निकाला
जिलापरिषद सवाई माधोपुर के उपजिला प्रमुख श्योपाल माली का रविवार शाम को बौंली में विजयी जुलूस निकाला गया। माली जिला परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड संख्या सात से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित सदस्य है। उप जिला प्रमुख बनने पर उनके समर्थकों ने कस्बे में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान उनके समर्थक डीजे के साथ नाचते-गाते एवं नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर उनका कस्बे में कई जगह स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचितजिला प्रमुख का किया स्वागत
भाड़ौती | सवाईमाधोपुर की नवनिर्वाचित जिला प्रमुख विनीता मीणा का ग्रामीणों कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा कस्बे के मुख्य बाजार में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित जिला प्रमुख का जिला परिषद सदस्य गिर्राज मीना ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। साथ ही पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीना का पूर्व सरपंच दीनदयाल मीना ने माला पहनाकर साफा बंधाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला प्रमुख ने लोगों के बीच में रहकर जिले का विकास करवाना अपनी पहली प्राथमिकता बताई।
जनप्रतिनिधियोंका सम्मान
मलारना डूंगर | तहसीलके फलसावटा गांव में सोमवार को नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। विद्यालय प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष अलानूर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायतीराज के कई जनप्रतिनिधी सहित ग्रामीण मौजूद थे। आयोजक एवं ग्रामीणों द्वारा जिला परिषद सदस्य मोती लाल बैरवा, इरशाद डायरेक्टर गोगोर, सलीम डायरेक्टर पचीपल्या, रूकसार खानम, करेल सरपंच कमला मीना सहित गद्दी समाज के अध्यक्ष डॉक्टर मुमताज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच गुलाम रसूल, अमरूद मेम्बर, शब्बीर नेता, रहमत अली मेम्बर, हनीफ खान आदि लोग मौजूद थे।
क्षेत्रका विकास प्राथमिकता
चौथ का बरवाड़ा | क्षेत्रमें पंचायत चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहली बार कस्बे में पहुंची डीआर पूनम गुर्जर का लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित डीआर गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए प्राथमिकताएं तय करनी होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हर लोगों का विकास में महत्वपूर्ण स्थान होता है। ऐसे में विकास के प्रस्ताव बनाने में किसी भी प्रकार का क्षेत्रवाद नहीं होगा।