पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर के पानी का इंतजार, फसलें सूखी

नहर के पानी का इंतजार, फसलें सूखी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर| तहसीलके कई किसानों को नहर का पानी नहीं पहुंचने से पानी के इंतजार में खेतों पर ही रहना पड़ पहा है। दिवाड़ा गांव के किसान पुखराज मीना ने बताया पांच दिन पूर्व मोरेल बांध नहर में तीसरी बार पानी छोडा गया था, लेकिन क्षेत्र की डहरोली माइनर में ढंग से पानी नहीं पहुंच पाया।

ऐसे मे भूका, सांगरवासा, दिवाडा, बालोली गांव के किसानों को सिंचाई के लिए पानी का इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों ने मोरेल बांध में पर्याप्त पानी होने के कारण गेहूं की फसल अपेक्षाकृत अधिक काश्त की। इन दिनों गेहूं की फसल में पानी की जरूरत है। कई किसानों की पानी के अभाव में फसल कमजोर होने लगी है। जिन किसानों के पानी के अन्य स्त्रोत हैं वो तो जैसे तैसे पानी दे रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी जिनके पानी के साधन नहीं हैं उन किसानों को हो रही है।

मलारना डूंगर. दिवाड़ागांव में पानी के अभाव में खराब होती फसलें।