पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समस्याएं सुन समाधान के दिए निर्देश

समस्याएं सुन समाधान के दिए निर्देश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर| तहसीलके अनेक गांवों में मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन मौजूद अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने तारनपुर, मलारना चौड़ गांव में जाकर ग्रामीणों का दर्द जाना। उनके साथ जलदाय विभाग, चिकित्सा, बिजली निगम, सानिवि सहित अन्य विभागों के अधिकारी साथ थे। लोगों ने खारे पानी, श्रीपुरा गांव के पास झूलते बिजली के तार एवं गांव में व्याप्त कीचड़ से निजात दिलाने का आग्रह किया। रोजगार सहायक सचिव से ग्राम पंचायत सम्बन्धी रजिस्टरो के संधारण के निर्देश दिए। इसी तरह मलारना चौड गांव में भी एडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप सुधरवाने, अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य मांग रखी, जिस पर एडीएम ने जलदाय विभाग के अधिकारी से खराब हैंडपंपों को चिन्हित कर सात दिन में सुधरवाने के निर्देष दिए।