पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

किसान न्याय रैली कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान न्याय रैली कल

सवाईमाधोपुर| किसानोंको अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक गतिविधियों में संचालन का हक दिलाने के लिए कांग्रेस के युवा नेता एवं प्रदेश सचिव दानिश अबरार के नेतृत्व में 14 फरवरी को एंडा गांव द्वारा किसान न्याय रैली का शुभारंभ किया जाएगा। रैली में विधायक घनश्याम मेहर, पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा, पूर्व विधायक यास्मीन अबरार, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुरज्ञान सिंह घोसलिया, प्रशांत बैरवा भी भाग लेंगे। युवा नेता दानिश अबरार ने पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं आमजन से रैली में भाग लेने का आग्रह किया है। रैली सुबह श्यामपुरा, चकेरी, मखौली, कुंडेरा, रांवल, बजरिया ट्रक यूनियन, करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, जडावता, दुब्बी बनास, देवली, भाडोती, रसूलपुरा, भारजा, मलारना डूंगर होती हुई मलारना स्टेशन पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी।

खबरें और भी हैं...