पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1521 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार

1521 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | सवाई माधोपुर

जिलेभरमें बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को बसंत पंचमी पर आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान 1521 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में आयोजित गार्गी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपरिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा थी। इसके अलावा जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक जगदीश प्रसाद शर्मा, एडीईओ रूपनारायण गुर्जर, अशोक शर्मा एवं विद्यालय प्रधानाध्यापिका मिथलेश शर्मा ने बालिकाओं को प्रमाण-पत्र एवं राशि का चेक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छात्राएं स्वयं को आगे की पंक्ति में स्थापित कर परिवार एवं जिले का नाम रोशन करें। जिले से 1521 छात्राओं के गार्गी पुरस्कार प्राप्त करने पर बधाई देते हुए यह संख्या और बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही राज्य सरकार की बालिका शिक्षा को लेकर संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

एमडीएससीनियर सेकंडरी स्कूल की 78 बालिकाएं हुई सम्मानित: इंदिराकॉलोनी स्थित राबाउमावि मानटाउन में आयोजित जिला स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में एमडीएस सीनियर सेकंडरी स्कूल की 78 बालिकाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा चौधरी ने बताया कि विद्यालय की होनहार 78 बालिकाओं ने बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं।

खंडार|खंडारपंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गार्गी पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल थे। इस अवसर पर गोठवाल ने प्रतिभाओं को सम्मानित कर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में गार्गी पुरस्कार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उपस्थित लोगों को सरकारी प्रयासों के साथ साथ स्वयं की जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने बालिकाओं को अच्छी शिक्षा एवं संस्कारवान बनाने की बात कही। इस मौके पर जन प्रतिनिधि एवं शिक्षा विभाग से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद संसदीय सचिव ने विद्यालय का निरीक्षण कर कक्षा कक्षों का जायजा भी लिया।

चौथका बरवाड़ा| कस्बेमें स्थित राबाउमावि में गार्गी पुरस्कार के लिए चयनित पंचायत समिति की 66 बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को सरकार की ओर से जारी किए गए तीन तीन हजार के चेक प्रथम किस्त के तहत बांटे गए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच शीतल पहाड़िया ने कहा कि बालिकाओं से इसी तरह मन लगाकर पढाई करनी चाहिए, जिससे वे आगे भी अपने नाम रोशन कर सकें। इसी तरह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम कैलाश चंद ने कहा कि बेटियों का आगे बढ़ाना बहुत अच्छा है। अभी भी कई इलाकों में बालिकाओं को गर्भ में ही मार डाला जाता है जो की सबसे बड़ा अपराध है। ऐसे में हम सभी को इस अपराध की रोकथाम के लिए आगे आना चाहिए। इसी तरह चौथमाता ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवती सिंह ने बालिका विद्यालय को ट्रस्ट की ओर से हर संभव सहायता देने की बात कही। गार्गी पुरस्कार के लिए सबसे अधिक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 18 बालिकाएं चयनित हुई। इस अवसर पर उपसरपंच रामधन नागर, पंचायत समिति सदस्य सीमा वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष जंबू कुमार जैन, कमलेश पहाड़िया, प्रधानाचार्य चंचल गुप्ता, शिक्षक कमल शर्मा, राजेंद्र सामरिया आदि ने भी संबोधित किया।

बौंली|बालिकाशिक्षा फाउंडेशन की ओर से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए चल रही गार्गी पुरस्कार योजना के तहत बसंत पंचमी पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच राजेश गोयल, विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति सदस्य निर्मला जैन थी अध्यक्षता उपजिला प्रमुख श्योपाल माली ने की।

विद्यालय के कार्यालय सहायक घनश्याम शर्मा एवं वरिष्ठ लिपिक राजकुमार ने बताया कि बौंली ब्लॉक के राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों की 94 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार का वितरण किया गया है। 2014-15 के दौरान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा इससे अधिक अंक अर्जित करने वाली 36 छात्राओं को प्रथम किस्त के रूप में तीन-तीन हजार रुपए के चेक तथा प्रमाण पत्र एवं बोर्ड परीक्षा में की कक्षा 12 की 25 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपए के चेक तथा प्रमाण पत्र एवं सत्र 2013-14 की कक्षा 10 की 33 छात्राओं को द्वितीय किश्त के रूप में तीन-तीन हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए है। अतिथियों ने कहा कि वे आगे भी आने वाले समय में मन लगाकर पढ़ें एवं सरकार द्वारा बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही ऐसी योजनाओं को लाभ उठावें। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दशरथ राज शर्मा ने किया। आयोजक संस्था की प्रधानाचार्या विजयश्री शर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बौंली में आयोजित हुए ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मलारना डूंगर क्षेत्र की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को अपना पुरस्कार लेने के लिए बौंली आना पड़ा। कई अभिभावकों एवं छात्राओं ने बताया कि मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र के कई गांव बौंली से पचास किलो मीटर से भी अधिक दूर पड़ते हैं। ऐसे में उनको यहां आकर पुरस्कार लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई छात्राओं के पुरस्कार के चेक एवं प्रमाण पत्र भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आयोजक संस्था को प्राप्त नहीं हुए जिसके कारण उनको एवं उनके अभिभावकों को बिना पुरस्कार लिए ही वापिस बैरंग लौटना पड़ा।

चौथ का बरवाड़ा. गार्गीपुरस्कार समारोह में छात्रा को राशि का चेक प्रदान करती सरपंच शीतल पहाड़िया।

खंडार. राउमाविखंडार में बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार देतेे संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल।

बौंली. राबाउमाविबौंली में गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह में होनहार बालिका को चेक प्रमाण-पत्र देते अतिथि।

खबरें और भी हैं...