पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी से ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

बजरी से ओवरलोड ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | कस्बेके भूका मोड़ पर गुरुवार सुबह एक बजरी से ओवरलोड ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक दूर जा गिरे। एक बजरी से ओवरलोड ट्रक चालक मलारना स्टेशन की ओर तेज गति से रहा था। पहले तो ट्रक मोड पर लगे बैरियर से टकराया तथा इसके बाद उसकी सामने से रही एक बाइक से भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक चालक दूर जा गिरा। हालांकि इस हादसे से बाइक चालक को ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं ट्रक भी सड़क से नीचे उतर कर मिट्टी में धंस गया। मौजूद ग्रामीणों से नजर बचा कर ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर तैनात पुलिस कर्मी भी घटना स्थल पर आए।

ट्रक बजरी से ओवरलोड होने से चैकपोस्ट पर कार्रवाई से बचने के लिए वह तेज गति से ट्रक को तेज गति से निकाल ले जाना चाहता था। सूचना पाकर थानाधिकारी निन्नू सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों एवं पुलिस कर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक एवं ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में बाइक सवार रामसिंह गुर्जर निवासी मलारना डूंगर ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है

मलारना डूंगर. घटनाकी जानकारी लेते थानाधिकारी।