दहेज के खातिर घर से निकाला
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर
स्थानीयथाना पुलिस ने न्यायालय से प्राप्त इस्तगासे के आधार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया हैं।
पीड़िता हेमा पुत्री भरत लाल मीना निवासी चकेरी ने इस्तगासे के माध्यम से पुलिस को बताया कि उसकी शादी मुकेश मीना निवासी गुड़ासी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के साथ हुई थी। कुछ दिनो बाद दहेज के खातिर उसका पति मुकेश, ससुर हनुमान, दादी ससुर बद्री, चाची ससुर मुरारी सास जगनी दहेज के खातिर परेशान करने लगे तथा घर से निकाल दिया तथा कुछ समय बाद पति ने दूसरी शादी कर ली।