पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरी ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बजरी ठेकेदार की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | सवाई माधोपुर

मलारनाडूंगर क्षेत्र के लोगों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर बजरी ठेकेदार द्वारा मनमाने रुप से वसूली करने का आरोप लगाया तथा उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा मनमर्जी से बिना लोडिंग कराए रॉयल्टी नाके पर रॉयल्टी वसूलने ,लोडिंग एवं रास्ता खर्चा वसूला जाता है जिससे वाहन मालिकों को अधिक खर्च झेलना पड़ता है। इस संबंध में मलारना डूंगर क्षेत्रों के लोगों ने गत दिनों सवाई माधोपुर विधायक दिया कुमारी को ज्ञापन दिया था इस पर विधायक ने कलेक्टर को पत्र भेजकर बजरी प्रकरण संबंधी मामले में उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है।

विधायकको सौंपा ज्ञापन

भाड़ौती| कस्बेके समीप देहलोद गांव में आम रास्तों पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में देहलोद के ग्रामीणों ने विधायक दीया कुमारी को ज्ञापन सौंपकर अतिक्रमण हटाने मांग की है। ग्रामीण सुमेरसिंह, गोवर्धन, जगदीश, सोराम आदि लोगों ने बताया की गांव से करीब एक किलोमीटर भीलबडा भैरू जी स्थान पर जाने वाले आम रास्तों पर कुछ प्रभावशाली लोगों ने कांटों की बाड़ तथा कच्ची दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे वाहन चालकों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आम रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में भी मलारना डूंगर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने विधायक से शीघ्र अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।

नहींमिल रही छात्रवृत्ति

बौंली| ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत संचालित सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत अस्वच्छकार वर्ग के छात्र-छात्राओं को गत सत्र की छात्रवृत्ति का भुगतान अभी तक भी नहीं किया गया है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के दिनेश कुमार डंगोरिया, गिर्राज वर्मा आदि ने बताया कि उनके छात्र-छात्राओं की गत शैक्षिक सत्र 2013-14 की छात्रवृत्ति का भुगतान अभी तक भी नहीं हुआ है जिससे परेशानी हो रही है।

सवाई माधोपुर. बजरीठेकेदार के मनमानी राशि वसूलने से परेशान मलारना डूंगर क्षेत्र के लोग कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए जाते हुए।