पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देलवार मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

देलवार मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामजौंला में चल रहे देलवार मेले में गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देलवार बाबा के दर्शन कर पूजा की तथा मनौतियां मांगी। इस अवसर पर विषैले कीड़ों के काटे 70 पीड़ितों की तांतियां काटी गई। मेले में बुधवार की रात को देलवार की बिंदौरी निकाली गई। बिंदौरी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए जोश के साथ भाग लिया। इसके बाद रात को जागरण एवं कीर्तन हुआ। विभिन्न गायक कलाकारों ने रातभर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर किया। सुबह आरती एवं प्रसाद वितरण कर भजनों को विराम दिया गया। मेले में गुरुवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ आने लगी थी। दोपहर तक जौंला सहित आसपास के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने देलवार के दर्शन कर पूजा की। वहीं मेले में सजी दुकानों पर बालकों ने खिलौनों की तो महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के साधनों की खरीदारी की।

पददंगल आज: मेलेमें शुक्रवार को सुबह 11 बजे पद दंगल का आयोजन होगा। जिसमें विभिन्न स्थानों की पद पार्टियां पदों की प्रस्तुतियां देगी। जिसमें सपोटरा के शेखपुरा की झंडू लाल एंड पार्टी तथा जगन एंड पार्टी बसेड़ी के कलाकार पद गायन करेंगे।

िवभिन्नप्रतियोिगताएं

हिंदूपुरा| ग्रामपंचायत मुख्यालय पीपलवाड़ा के तेजाजी महाराज के तीन दिवसीय मेले का गुरुवार को समापन हो गया। मुख्य मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता, कुश्ती, नाळ उठाना मेले में आकर्षक के केंद्र रहे। मेले में लगी दुकानों पर से ग्रामीणों ने जमकर खरीदारी की। बुधवार रात को तेजाजी मन्दिर में हथडोली की मीठालाल एंड पार्टी रवांजना की भजन पार्टी द्वारा एक से बढ़कर एक तेजाजी के भजन प्रस्तुत किए गए। मेले में घुड़दौड़ प्रतियोगिता में पीपलवाड़ा के अमरूद गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नाळ प्रतियोगिता में गेंदा की झोपड़या के घनराज गुर्जर प्रथम, गुडला नदी के मुकन सिंह द्वितीय हंसराज मोरण ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। मेला समिति की ओर से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

बिंदौरीनिकाली

चौथ का बरवाड़ा| क्षेत्रके गरडवास गांव में गुरुवार को देहलवाल बाबा का मेला आयोजित हुआ। मेले में बडी़ संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने देहलवाल जी मन्दिर में जाकर दर्शन किए तथा मनौतियां मांगी। मेले में पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस अवसर पर कुश्ती दंगल क