पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस राजस्व कर्मियों के भरोसे चैकपोस्ट

पुलिस-राजस्व कर्मियों के भरोसे चैकपोस्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए

भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

हालही सर्वोच्च न्यायालय ने बजरी से ओवरलोड संचालन पर रोक लगा दी है, जिसकी पालना मे सरकार ने जगह जगह चैकपोस्ट लगा रखी है।

कस्बे के भूका मोड पर भी बजरी से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नाका लगाया गया है। इस पर पुलिस, परिवहन, प्रशासन तथा खनिज विभाग के कर्मी तैनात रहते थे। पिछले दो दिनों से चैकपोस्ट पर खनिज विभाग के और परिवहन विभाग के कर्मी तैनात नहीं हैं। ऐसे मे कार्रवाई के प्रति गंभीरता सफलता का अंदाजा लगाया जा सकता है। चैकपोस्ट मात्र पुलिस राजस्व कर्मियों के भरोसे चल रहा है।

इस बारे मे उप जिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक का कहना है दो दिनों से खनिज विभाग के कर्मचारी परिवहन विभाग के कर्मी नहीं रहे है।

वहीं खनिज विभाग के एमई आर.सी.गुप्ता का कहना है कि हमारे पास दो-तीन आदमी हैं। गुरुवार को मलारना जाकर एक बजरी से ओवरलोड ट्रक जब्त किया है। एक अन्य को पुलिस के सुपुर्द कर आया हूं। नया आदमी आया था उसकी तबियत खराब हो गई। उसके स्थान पर दूसरा आदमी रहा है।

इस बारे मे जिला परिवहन अधिकारी सत्यप्रकाश शर्मा का कहना है हमारे पास मात्र दो परिवहन निरीक्षक है, जिनको 12-12 घंटे के हिसाब से लगा रखा है। स्टाफ के लिए परिवहन आयुक्त को पत्र लिखा है। स्टाफ मिलते ही मलारना मे भी 24 घंटे स्टाफ लगा देंगे।

सवाई माधोपुर. एसपीको ज्ञापन देने के लिए आए सर्व ब्राह्मण समाज के लोग।

मलारना डूंगर. ओवरलोडवाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगाई गई चैकपोस्ट पर बैठे पुलिसकर्मी।