पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिक्रमण मामले में दो जने गिरफ्तार

अतिक्रमण मामले में दो जने गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सवाई माधोपुर | चौथका बरवाड़ा थाना पुलिस ने चरागाह पर अतिक्रमण के मामले में बगीना निवासी चौथमल पुत्र मांगीलाल बैरवा और नानगा पुत्र मूल्या बैरवा को गिरफ्तार किया है।

सास-ससुरपति को पकड़ा : पुलिसने दहेज प्रताड़ना के मामले में टोंक क्षेत्र निवासी आरोपी पति विजय कुमार, ससुर देवालाल और सास ललिता देवी को गिरफ्तार किया है। पुिलस टीम ने टोंक में जाकर तीनों को गिरफ्तार कर दहेज का सामान बरामद किया। मित्रपुरा निवासी किरण ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।

दुर्घटनामें तीन घायल

भाड़ौती | भाड़ौती-मथुरामेगा हाइवे पर शेषा के ढोला के पास गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन जने घायल हो गए। शेषा निवासी अलाउदीन गद्दी सिद्दीक अपने गांव से बाइक पर सवार होकर मलारना डूंगर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से बाइक पर रहे फलसावटा निवासी शाहिद से उनकी भिड़ंत हो गई, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से अलाउद्दीन गद्दी तथा शाहिद को जयपुर रेफर कर दिया गया।