पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिन में एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं

दिन में एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | क्षेत्रके एक मात्र मलारना रेल्वे स्टेशन पर दिन के समय एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से मुसाफिरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रेल्वे स्टेशन से प्रतिदिन सैकड़ों मुसाफिर रेल द्वारा गंतव्य को जाते है। इस दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं, जिसमें मात्र लोकल ट्रेनों का ही ठहराव है। यहां केवल दो एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून एवं जनता एक्सप्रेस ही ठहरती है, लेकिन इनका ठहराव भी रात के समय में होने से मुसाफिरों को इनका वांछित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस रेलवे स्टेशन तक आने-जाने के लिए निजी एवं डग्गेमार जीपें चलती है, जो दिन के समय ही संचालित होती है। ऐसे मे यदि लोगों को इन ट्रेनों से जाना हो तो काफी समय पूर्व रेल्वे स्टेशन पहुंचना पड़ता है। इसी तरह इन ट्रेनों से आने पर सूर्योदय का इंतजार करना पड़ता है। इसके लिए रेल्वे स्टेशन पर बैठकर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। कई सालों से क्षेत्र के लोग सांसद, विधायक, मंत्री सहित रेल्वे के उच्च अधिकारियो को अपनी व्यथा बता दिन के समय आने जाने वाली ट्रेनों के ठहराव की मांग कर चुके है, लेकिन उनकी मांग एवं जरूरत पूरी होती नजर नहीं रही।

सरकारीआदेशों पर भारी निजी स्कूल संचालक

बौंली| कस्बेमें सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अधिकतर निजी स्कूल सुबह के समय ही संचालित हो रहे है। सरकारी आदेशानुसार एक सितंबर से राज्य सरकार द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी सभी एक पारी के स्कूलों का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक किया था, लेकिन कस्बे सहित आस-पास के गांवों में अधिकतर निजी स्कूल सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक अथवा आठ से दोपहर एक बजे तक या अपनी सुविधानुसार विद्यालयों का संचालन कर रहे है।

अभद्रतागाली गलौज का आरोप

खिरनी| बौंलीथाना पुलिस में खिरनी निवासी टीकमचंद जैन ने यहीं के निवासी कुछ लड़कों के खिलाफ गाली-गलौज करने और आए दिन परेशान करने का मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रक्षा बंधन के दिन जब वह राखी खरीदने गया तो कुछ लड़कों ने उसे टोका और अभद्रतापूर्वक हरकतें करते हुए गाली गलौज की। परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि सोमवार को भी इन्हीं लड़कों ने उस रंजिश को लेकर फिर गाली-गलौज की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

दहेजप्