पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परिवहनविभाग तथा मलारना डूंगर थाना पुलिस ने सोमवार को बजरी से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बजरी से ओवरलोड दो ट्रकों तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। थाने के एएसआई सलीम खान किसी मामले की लांच कर वापिस लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सामने से रहे बजरी से ओवरलोड दो ट्रकों को रुकवाकर चालकों से संबंधित कागजात मांगे। कागजात नहीं होने पर पुलिस ने दोनों ट्रकों को जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया। इसी प्रकार परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने बजरी से ओवरलोड एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

विभागके अधिकारी पहुंचे चेकपोस्ट पर

चारदिन बाद सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारी चैक पोस्ट पर आए। परिवहन अधिकारियों के आने की सूचना मिलने पर बजरी के वाहनो की आवक जावक कम रही। अधिकारी सत्य प्रकाश शर्मा ने भूका मोड पर तैनात परिवहन विभाग के अधिकारियो से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मलारना डूंगर. थानापरिसर में खड़े बजरी से ओवरलोड ट्रक।