पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना को पंचायत समिति का दर्जा दिया जाए

मलारना को पंचायत समिति का दर्जा दिया जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | मलारनाडूंगर को पंचायत समिति बनाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण एकजुट है। इस संबंध में महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव रुक्मणि मीना ने पंचायत राज मंत्री गुलाब चंद कटारिया सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर मलारना डूंगर को पंचायत समिति बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने तर्क भी दिए है। उन्होंने बताया कि मलारना डूंगर तहसील में गंभीरा, भाड़ौती, शेषा, भूका, तारणपुर, निमोद, बहतेड़, मलारना डूंगर, बिच्छी दोना, चक बिलोली, मकसूदनपुरा, सांकड़ा, जोलंदा, खिरनी आदि 16 ग्राम पंचायतें है। मलारना डूंगर को पंचायत समिति बनाने पर क्षेत्र का बेहतर विकास हो सकेगा।