पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोक्षधाम के विकास पर चर्चा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के मोक्षधाम परिसर में शनिवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवल किशोर मंगल, बाबूलाल गर्ग, सीताराम गुर्जर, लल्लू लाल महावर, मोतीलाल जांगिड़, रमेश धोबी, ओंकार बैरवा, हनुमान माली, राधेश्याम दूबे, विक्की सिंह, सुमित आहूजा, चिमनलाल महावर, मोती गुर्जर आदि अनेक लोग मौजूद थे। इस अवसर पर मोतीलाल जांगिड़ ने सड़क से मोक्षधाम के रास्ते का खुलासा करवाने, नवल किशोर मंगल ने मोक्षधाम के विकास के लिए योजना बनाकर पैसा जुटाने, बाबूलाल गर्ग ने हैंडपंप के पास नवीन कमरा निर्माण करवाने की आवश्यकता जताई। मोक्षधाम के विकास के लिए प्रत्येक समाज के लोगों से आर्थिक सहयोग लेने का भी निर्णय लिया गया। अगली बैठक 18 फरवरी को इसी स्थान पर आयोजित की जाएगी।

संगठनकी मजबूती पर बल

सवाई माधोपुर | अखिलभारतीय बैरवा महासभा सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक बैंडवाल की अध्यक्षता में रणथंभौर रोड स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में घनश्यामदास महाराज ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक सदस्य बनाना आवश्यक है। मोतीलाल बैरवा ने कहा कि आगामी मार्च माह में संगठन के चुनाव मतदान प्रक्रिया द्वारा करवाए जाएंगे।

मलारना डूंगर. बैठकमें मोक्षधाम विकास पर चर्चा करते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...