पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपने वाहनों को धक्के से चलाकर जताएंगे विरोध

अपने वाहनों को धक्के से चलाकर जताएंगे विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान न्याय रैली आज एंडा से

सवाईमाधोपुर | सरकारद्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली का व्यावसायिक श्रेणी में निशुल्क रजिस्ट्रेश्न करने न्यायालय में 15 फरवरी को होने वाली सुनवाई में मजबूती से किसानों का पक्ष रखने की मांग को लेकर रविवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव दानिश अबरार के नेतृत्व में कार्यकर्ता, पदाधिकारी किसान बजरिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली को धक्का लगाकर चलाएंगे।

इससे पूर्व एंडा गांव से किसान न्याय रैली रवाना होगी। रैली विभिन्न गांवों से होती ट्रक यूनियन पहुंचेगी। इस अवसर पर सभा को प्रदेश सचिव दानिश अबरार, विधायक घनश्याम मेहर, पूर्व संसदीय सचिव रामकेश मीणा, पूर्व विधायक यास्मीन अबरार, सुरज्ञान सिंह घोसलिया नवनियुक्त प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा संबोधित करेंगे। ट्रैक्टर-ट्रॉली के व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का व्यावसायिक श्रेणी में निशुल्क रजिस्ट्रेश्न करवाकर न्याय दिलाने के लिए एंडा गांव से सुबह किसान न्याय रैली निकाली जाएगी। रैली एंडा गांव से शुरू होकर श्यामपुरा, चकेरी, मखौली, कुंडेरा, रांवल, बजरिया ट्र्क यूनियन, करमोदा, सूरवाल, मैनपुरा, जडावता, दुब्बी बनास, देवली, भाडोती, रसूलपुरा, भारजा, मलारना डूंगर होती हुई मलारना स्टेशन पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगी। यहां पर किसान कांग्रेस कमेटी के बैनर तले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।

मलारनाचौड़| कस्बेमें शनिवार को कांग्रेस इकाई कार्यकारिणी के कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को होने वाली सभा की तैयारियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मलारना चौड़ कांग्रेस इकाई अध्यक्ष गोपाल सोनी, टोंक सवाई सचिव सिकन्दर खान, तारणपुर इकाई अध्यक्ष बद्रीलाल मीना, राधेश्याम बडवाला, कांजीलाल मीना, मुरारीलाल मीना, दीनदयाल मीना, जगदीश चौहान आदि कांग्रेसी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...