आरोग्य राजस्थान शिविर में 212 मरीजों का उपचार
मलारना डूंगर| तहसीलके सांकड़ा गांव में अटल सेवा केन्द्र पर शनिवार को आरोग्य राजस्थान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सरपंच अजय मीना ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर शिविर प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कर्णावत, डॉक्टर केके शर्मा वैद्य गजेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। शिविर में 212 मरीजों का उपचार किया गया, जिसमें आयुर्वेद विधि से 74 जटिल बीमारियों का उपचार किया गया। इसके अलावा 69 मरीजों की ब्लड शुगर, 15 की आंखों की, हिमोग्लोबिन 85 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान सात मरीज गंभीरावस्था के पाए जाने पर उनको रेफर किया गया।