मलारना डूंगर में कॉलेज खुलवाने की मांग तेज
शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
मलारनाडूंगर | युवाकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसीलदार द्वारा शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मलारना डूंगर में कॉलेज खुलवाने की मांग की है। टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के मीडिया पर्सन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षा मंत्री को बताया कि मलारना डूंगर उपखण्ड मुख्यालय होने के बावजूद भी यहां मात्र सीनियर सैकण्डरी स्तर की शिक्षा की सुविधा है। ऐसे में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कस्बे सहित आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों को विद्यार्थियों को दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है जो समय, श्रम आर्थिक दृष्टि से महंगा पड़ता है। क्षेत्र के विद्यार्थियों की समस्या आवश्यकता को देखते हुए मलारना डूंगर में कॉलेज खोला जाए।
समस्याओंपर चर्चा
बौंली|बौंलीतहसील कार्यालय परिसर में राजस्थान ग्राम प्रतिहारी संघ की बैठक हुई। संघ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रफीक खत्री ने बताया कि बैठक में संघ के तहसील अध्यक्ष का पद रिक्त चलनें के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में तहसील अध्यक्ष के चुनाव करवाने का निर्णय लेते हुए 17 फरवरी की चुनाव तिथि तय की गई। बैठक में ग्राम प्रतिहारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
मलारना डूंगर. तहसीलदारको शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।