राउमािव मलराना में 15 पद रिक्त
मलारना डूंगर | तहसीलके मलारना स्टेशन गांव के राउमािव में रिक्त पदों के चलते पढ़ाई बाधित हो रही है। दो साल पूर्व क्रमोन्नत हुए इस स्कूल मेंे प्रिंसीपल सहित कई पद खाली चल रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। वर्तमान में इस विद्यालय में 334 विद्यार्थी नामांकित है।
येपद है खाली
जानकारीके अनुसार प्रिंसीपल सहित दो वरिष्ठ अध्यापक, दो शारीरिक शिक्षक, तृतीय श्रेणी के पांच, वरिष्ठ लिपिक एक, कनिष्ठ लिपिक एक, व्याख्याता तीन तथा एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का पद काफी समय से रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने स्कूल को क्रमोन्नत कर दिया, मगर अध्यापक नहीं लगाने से इसका वांछित लाभ नहीं मिल पा रहा। प्राध्यापक नहीं होने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने मे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ओवरलोडदो डंपर जब्त
मलारना डूंगर | पुलिसदो बजरी से ओवरलोड दो डंपरों को जब्त किया है। पुलिस कि अनुसार भूका मोड़ पर बजरी से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगी चेक पोस्ट पर बजरी से ओवरलोड दो डंपरों की जांच की गई तो चालकों के पास वांछित कागजात नहीं थे। इस पर पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया।
भाड़ौतीसे बालक लापता
भाड़ौती | कस्बेसे 16 सितंबर को एक 12 वर्षीय बालक मुख्य बाजार से लापता हो गया। उसके पिता हरिराम मीणा ने मलारना डूंगर थाने में लड़के के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया है। हरिराम ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र आकाश सातवीं कक्षा का छात्र है। 16 सितंबर को वह सफेद शर्ट और जिंस पहनकर बाजार गया था।