पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मलारना डूंगर | तहसीलके गंभीरा गांव के एक कुएं मे

मलारना डूंगर | तहसीलके गंभीरा गांव के एक कुएं मे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | तहसीलके गंभीरा गांव के एक कुएं मे रोजड़े के गिर जाने से उसकी मौत हो गई। वन रक्षक अशोक भारद्वाज ने बताया कि सरपंच देवपाल मीना ने गंभीरा गांव में भैरू लाल के कुएं मे एक रोजड़े के पड़े होने की जानकारी दी। इस पर रेंजर किशोरी लाल, वनपाल गिर्राज सैन, वृक्ष पालक रामपाल कीर मय स्टाफ मौके पर पहुंचे तथा कुएं में देखा तो रोजड़े मरा हुआ था। वृक्षपालक रामपाल कीर कुएं मे उतरा तथा जेसीबी की सहायता से उसे बाहर निकाला गया। वनकर्मियों ने पशु चिकित्सक राजेश रोशन मीना से उसका पोस्टमार्टम कर दफन कर दिया।

कुएं में गिरा रोजड़ा