पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खारे पानी से नहीं मिल रही निजात

खारे पानी से नहीं मिल रही निजात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़|बनास नदीपांच किलोमीटर दूर बनास धोली गांव के लोगों को खारे पानी से निजात नहीं मिल पा रही है। उन्हें मजबूरन डेढ़ किमी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंपों से खारा पानी निकल रहा है जो पीने योग्य नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है।

अस्पतालमें वाटर कूलर अन्य सामान किए भेंट

मलारना डूंगर| राजकीयसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहायता के लिए सामान देने की घोषणा को बुधवार को मूर्त रूप दिया गया। पूर्व में भामाशाह कैलाश जैन ने सोलर लाइट, गणेश मन्दिर रणथंभौर के महन्त संजय दाधीच ने वाटर कूलर, समाजसेवी कुलदीप सिंह ने एक लाख रुपए उद्यमी प्रभुदयाल अग्रवाल ने 10 बेड देने की घोषणा की थी। बुधवार को वाटर कूलर सहित अन्य सामान अस्पताल में दिया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह जयपुर, समाजसेवी कुलदीप सिंह, संजय दाधीच कैलाश जैन मौजूद थे।

जर्सियांबांटी: बहतेड़एवं मानोली गांव के कई स्कूलों में महंत संजय दाधीच की ओर से जरूरत मंद विद्यार्थियों को फ्री जर्सियां वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनके साथ आये नरेन्द्र सिंह को समस्याओं से अवगत कराया। इसी दौरान कुछ लोगों में बहस भी हुई।