नहरों की मरम्मत के लिए बजट आबंटित करें
मलारना डूंगर | मोरेलबांध एवं ढील बांध की नहरों की मरम्मत करवाया जाना आवश्यक है। इस संबंध में सर्व समाज जन कल्याण समिति दिल्ली के महासचिव यू एस मीना ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर राज्य सरकार से बजट आवंटन की मांग की है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कई सालों बाद मोरेल बांध मे 30 फुट पानी आया है इस बांध की नहर से 55 गांवों की 12 हजार 93 हैक्टर भूमि की सिंचाई होती है एक सौ चार किलोमीटर लम्बी इस नहर मे 32किलोमीटर लम्बी नहर क्षतिग्रस्त है तथा 17 किलोमीटर लम्बी नहर पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसी तरह 120 साल पहले बनी 95 किलोमीटर लम्बी ढील बांध नहर से किसानों की भूमि की सिंचाई होती हैं। इस नहर का भी काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त है। ऐसे मे टेल तक पानी पहुंच पाना असंभव है। क्षतिग्रस्त नीर के कारण पानी व्यर्थ जायेगा वही पानी के अभाव मे हजारों बीघा जमीन पर काश्त की फसल पानी के अभाव मे सूख जाएगी। ग्रामीणों ने नहरों की मरम्मत करवाकर इसका पूरा लाभ मिल सके इसके लिए प्रयास करने की मांग की है।