पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 सालों से निशुल्क दी जा रही है वैदिक शिक्षा

11 सालों से निशुल्क दी जा रही है वैदिक शिक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मलारना डूंगर

मलारनाचौड गांव में सर्व हिताय सर्वोदय वेद शिक्षा मन्दिर में पिछले 11 सालों से अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क वेदिक शिक्षा दी जा रही है। सन 2003 मे आत्मानंद महाराज की प्रेरणा से सर्व हिताय सर्वोदय वेद शिक्षा मन्दिर प्रारंभ किया गया।

शुरुआत में यहां केवल दस विद्यार्थी थे, जो पेड़ की छांव में बैठ कर अध्ययन करते थे। आज स्थित यह है कि इसमें उच्च प्राथमिक स्तर तक की कक्षाएं संचालित की जाती है, जिनमें मलारना चौड़ सहित आसपास के गांवों के करीब 90 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। इनके रहने के लिए सात कमरे हैं, जिनका खर्चा गुरुकुल सेवा समिति वहन करती है। गुरुकुल सेवा समिति की आय का स्त्रोत आम जनता से मिलने वाला सहयोग है, जिससे वह इस गुरुकुल को संचालित करती है। इस गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री सहित वस्त्र, भोजन आदि निशुल्क दिया जाता है। इस गुरुकुल में प्रतिदिन सुबह एवं शाम को वैदिक शिक्षा सहित दैनिक यज्ञ हवन किया जाता है। इस गुरुकुल में साल मे कई बार बडे़-बडे़ कार्यक्रम भी होते है, जिसमें विभिन्न वैदिक गुरुकुलों से आने वाले विद्वान प्रवचन देते हैं। गुरुकुल के प्रेरणा स्त्रोत आत्मानंद महाराज ने बताया सर्व हिताय का मतलब सबके हित के लिए, सर्वोदय का मतलब सबके ज्ञान के उदय के लिए, वेद शिक्षा का मतलब परमात्मा के मार्ग का ज्ञान, इस उद्देश्य को लेकर गुरुकुल शुरू किया गया है। हालांकि यह युग अविष्कार का युग है, लेकिन हमें अपनी संस्कृति संस्कार को नहीं छोड़ना चाहिए।