पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चेकिंग से बचने के लिए बैरवा बस्ती से गुजरना शुरू किया बजरी वालों ने

चेकिंग से बचने के लिए बैरवा बस्ती से गुजरना शुरू किया बजरी वालों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलारना डूंगर | बजरीसे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भूका रोड पर लगाए नाका पर तैनात निरीक्षण दल की कार्रवाई से बचने के लिए ट्रैक्टर चालकों ने बैरवा बस्ती से होकर निकलना शुरू कर दिया, जिससे बस्ती के लोग परेशान हैं। इससे कई लोगो के घरों के बाहर लगे नल टूट गए। साथ ही रोड भी खराब हो रहा है।

इस समस्या से तंग आकर बुधवार को कॉलोनी के लोगों ने उपजिला कलेक्टर रघुनाथ खटीक को परेशानी से अवगत कराया। इसपर उपजिला कलेक्टर, मलारना डूंगर थानाधिकारी निन्नू सिंह मय जाब्ता बैरवा बस्ती पहुंचे। यहां एक बजरी से ओवरलोड ट्रॉली रास्ते में फंसी थी। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया तथा समाचार लिखे जाने तक ट्रॉली को निकालने के प्रयास जारी थे। उपजिला कलेक्टर ने पुलिस से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कॉलोनी से होकर नहीं निकलने देने तथा ओवरलोड पाए जाने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मलारना डूंगर. बैरवाबस्ती में एसडीएम को ओवरलोड संचालन की समस्या बताते लोग।

मलारना डूंगर.बैरवा बस्तीके रास्ते में फंसी बजरी से ओवरलोड ट्रॉली।